जमुई: महिसौड़ी चौक पर भीषण गर्मी के बीच डॉ. नीरज साह ने राहगीरों के लिए निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था कराई, किया गया स्वागत
Jamui, Jamui | Jun 7, 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए शहर के महिसौड़ी चौक पर रविवार की सुबह 9:00 बजे निशुल्क पेयजल की व्यस्वस्था की गई, ताकि आने-जाने वाले लोगों को मुसिबतों का सामना करना न पड़े। वहीं निःशुल्क पेय जल का विधिवत उद्घाटन जमुई के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डा. नीरज साह के द्वारा फीता काटकर किया गया।