कोंडागांव: नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 7 माह की गर्भवती, आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोंडागांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िता सात माह की गर्भवती हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथी की शिकायत के 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।