हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग ने शहीद स्मारक पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को हजारीबाग यूथ विंग द्वारा श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद स्मारक स्थल पर किया गया, जहां हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एकत्र होकर शहीदों को नमन किया। श्रद्धांजलि के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं दीप प्रज्वलन कर शहीदों के अमर बलिदान को न