हज़ारीबाग: सदर अंचल कार्यालय में लंबित म्यूटेशन मामलों के निष्पादन हेतु आयोजित विशेष शिविर का डीसी ने किया निरीक्षण
उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार सभी अंचलों में म्यूटेशन निष्पादन को लेकर एक शिविर आयोजित किया गया। अंचलों में म्यूटेशन मामलों के अनुश्रवण हेतु वरीय पदाधिकारी नामित किए गए थे।इसी क्रम में डीसी नैंसी सहाय ने सदर अंचल में आयोजित इस विशेष शिविर का निरीक्षण करने पहुंची ।