झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नेता सह विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुए आ. ईईडी ब्लास्ट में सेना के 2 जवानों के शहीद होने की खबर है। इस घटना में हजारीबाग के लाल कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी वीरगति को प्राप्त हो गए।