हज़ारीबाग: कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में हुए कायराना आईईडी हमले में भारतीय सेना के वीर अधिकारी कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी जी वीरगति को प्राप्त हुए। इस हमले में दो जवान शहीद हुए, जिनमें से एक हजारीबाग के लाल कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी थे। उनका बलिदान न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे झारखंड और भारतवर्ष के लिए है।