हज़ारीबाग: उपायुक्त ने कार्मेल स्कूल के माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
हज़ारीबाग़ जिले में आयोजित हो रहे झारखंड अधिविध परिषद के वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त नैंसी सहाय ने कार्मेल स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे आदि का भी निरीक्षण किया।