गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: SSP सुशील कुमार ने पुलिस के साथ ज्वेलर्स दुकानों का किया सुरक्षा निरीक्षण, दिए निर्देश
जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार की दोपहर 12 बजे एसएसपी सुशील कुमार और टाउन डीएसपी-01 ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर की विभिन्न ज्वेलर्स दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।