मैहर: मैहर में भाजपा नेता सौराज पांडे का समर्थकों ने जगह-जगह केक काटकर जन्मदिन मनाया
मैहर। मां शारदा की नगरी मैहर में माता की रसोई के संचालक धीरज पांडे के सुपुत्र सौराज पांडे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उस्ताद अलाउद्दीन चौराहा, घंटाघर सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने केक काटकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, युवा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने केक काटकर शुभकामनाएं दी।