पटियाली: कादरगंज पुख्ता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू, 15 अप्रैल तक होंगे पंजीकरण
कादरगंज पुख्ता स्थित जूनियर हाईस्कूल में सोमवार से फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई। शासन की प्राथमिकता वाले इस अभियान का उद्देश्य खेतों में वास्तविक किसानों के नाम दर्ज कर राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त करना है। लेखपाल के अनुसार यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सभी किसानों के लिए रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ ले