राजनांदगांव: शहर के वार्ड नंबर 50 के वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर परिसीमन को यथावत रखने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 50 के वार्ड वासियों ने आज राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राज्य शासन द्वारा वार्डों के परिसीमन कराए जाने के तहत वार्ड नंबर 50 के परिसीमन को यथावत रखने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासियों द्वारा परिसीमन यथावत रखने की मांग की गई।