राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में मरम्मत कार्य के चलते 22 और 23 जुलाई को बंद रहेगा रोपवे
डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित रोपवे का मरम्मत कार्य की वजह से 22 जुलाई और 23 जुलाई 2024 को रोपवे बंद रहेगा,मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात इसका संचालन प्रारंभ होगा।इस संबंध में मंदिर ट्रस्ट समिति के मंत्री महेंद्र परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी हैं।दूर दूर से लोग मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ आते हैं।