पंचकूला: श्री माता मनसा देवी परिसर में विश्वास फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
विश्वास फाउंडेशन द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है।बल्कि, रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है।