पंचकूला: मानकपुर ठाकुरदास गांव के रेलवे फाटक पर पहुंची जिला पंचकूला की पुलिस फोर्स, रेलवे ट्रैक पर नहीं पहुंचे किसान
मानकपुर ठाकुरदास गांव पिंजौर के रेलवे फाटक के आसपास किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रोकने और प्रदर्शन करने की सूचना के आधार पर पिंजौर पुलिस सहित जिला पंचकूला की पुलिस फोर्स टीम रेलवे फाटक पर पहुंची थी। किसानों द्वारा प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रद्द करने के लिए पुलिस फोर्स रेलवे फाटक के आसपास शाम तक तैनात रही।