पंचकूला: तीसरे व चौथे चरण के कैंसर रोगियों के लिए वित्तीय सहायता हुई शुरू: उपायुक्त सुशील सारवान
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा तीसरे व चौथे चरण के कैंसर रोगियों के लिए वित्तीय सहायता प्रारंभ हो चुकी है। यह वितिय सहायता सरल पोर्टल saralharyana.gov.in की वेबसाईट पर लांच कर दी गई है। इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता आवेदक द्वारा प्राप्त की जाने वाली किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अतिरिक्त होगी।