पंचकूला: पुलिस और सीएम फ्लाइंग की टीम ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत सेक्टर 11 के कोको क्लब में छापेमारी कर अवैध हुक्के और शराब बरामद की
पुलिस और सीएम फ्लाइंग की टीम ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर सेक्टर 11 के कोको क्लब में छापेमारी कर अवैध हुक्के और शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जांच अधिकारी सेक्टर 10 चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि हमें देर रात सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।