उज्जैन शहर: भविष्य से भेंट कार्यक्रम में महापौर ने माधवगंज के विद्यार्थियों से किया संवाद
शनिवार “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत महापौर मुकेश टटवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवगंज के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किताबें जीवन की सच्ची मित्र होती हैं, इसलिए उनका साथ कभी न छोड़ें और पूरी लगन से पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करें। महापौर ने शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था एवं नगर निगम की गतिविधियों की जानकारी दी।