उज्जैन: महाकाल सवारी के कारण सावन-भादौ के हर सोमवार को स्कूलों में रहेगी छुट्टी, रविवार को लगेंगी कक्षाएं 🏫📅
उज्जैन में श्रावण-भादौ मास के दौरान 3 अगस्त से शुरू होने वाली भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। सावन के हर सोमवार को निकलने वाली सवारी के दौरान शहर में भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। इसके बदले, विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए संबंधित स्कूलों में रविवार को नियमित कक्षाएं लगाई जाएंगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी स्कूलों और अभिभावकों को सूचित कर दिया है।
#UjjainNews #SchoolHoliday #MahakalSawari #ShravanMaas #Sitit24News