उज्जैन क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: शाजापुर का 10 हजार का इनामी फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🚨🔗
उज्जैन पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और उन्हेल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹10,000 के इनामी फरार आरोपी आबिद उर्फ आलिया को गिरफ्तार कर लिया है। शाजापुर जिले के लालघाटी का रहने वाला यह आरोपी थाना उन्हेल में दर्ज चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया है और अब उससे मामले को लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
#UjjainPolice #CrimeBranch #Arrest #MPPolice #Sitit24News