BAGHPAT DESK : बागपत के अमीनगर सराय में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में बच्चों के उपयोग का सामान, चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री रखी हुई थी। सूचना पर नगर पंचायत के कर्मचारी टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। हालांकि, उससे पहले ही नगर पंचायत के कर्मचारियों ने आग को नियंत्रित कर लिया था।
Baghpat, Bagpat | Nov 10, 2026