HAPUR DESK : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक अनोखी शादी और दुल्हन की विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है। मेरठ से बारात लेकर धौलाना के गांव देहरा पहुंचे दूल्हे हीरा राणा ने अपनी दादी का वर्षों पुराना सपना पूरा करने के लिए दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराने का फैसला किया था। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर रवाना हुआ। हेलीकॉप्टर से हुई इस खास विदाई को देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनोखी शादी का नजारा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Baghpat, Bagpat | Nov 10, 2026