कोंडागांव: मर्दापाल कैंप के पास बारातियों से भरा वाहन पलटने से 40 से अधिक लोग हुए घायल, गंभीर घायलों को किया गया जिला अस्पताल रेफर
कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र में आज दोपहर नारायणपुर से जगदलपुर बारात जाते वक्त मर्दापाल कैंप के पास बारातियों से भरी मेटाडोर वाहन पलट गई। वाहन में 40 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें लगभग सभी लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मर्दापाल CHC में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं घायलों में महिलाएं व बच्चे शामिल है।