कोंडागांव: शराबी पति के झगड़े से तंग आकर फूका गिरोला में 40 वर्षीय महिला ने आत्महत्या के प्रयास के चलते किया कीटनाशक का सेवन
कोंडागांव के ग्राम फूका गिरोला में आज शाम एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया है। बताया जा रहा है पीड़ित महिला महादेई नेताम अपने पति नंदू लाल नेताम के शराब पीने की आदत से परेशान है। पति के द्वारा उनके साथ शराब पीकर झगड़ा लड़ाई किया जाता है जिससे तंग आकर आज शाम उन्होंने आत्महत्या का प्रयास करते हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया है।