कोंडागांव: नगर पालिका कोंडागांव ने चौपाटी मैदान के बाहर से गुमटी व ठेलों को हटाने को लेकर की कार्रवाई
कोंडागांव नगर के चौपाटी मैदान से बाहर लगाए जाने वाले गुमटी और ठेलों पर आज नगर पालिका द्वारा कार्यवाही की गई। आपको बता दे चौपाटी मैदान स्थित मुख्य मार्ग में लगाए जाने वाले दुकानों के कारण अव्यवस्थित पार्किंग उत्पन्न हो गई थी। जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे होते रहते थे वहीं संभावित बड़े सड़क हादसे से बचने व स्थानीय लोगों की शिकायत पर आज CMO ने कार्यवाही की है।