कोंडागांव: डीएनके स्थित प्राइवेट खाद गोदाम में माल खाली करते समय ट्रक से गिरा हमाल, जिला अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत डीएनके वार्ड स्थित एक प्राइवेट खाद गोदाम में आज दोपहर माल अनलोड करते समय छोटे बंजोड़ा निवासी हमाल फूलसिंह बघेल पिता लेदु राम बघेल उम्र 35 वर्ष ट्रक से नीचे गिर गया। इस समय उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है सिर में गंभीर चोट लगने के चलते उनकी हालत नाजुक बनी हुई है जिसे जल्द हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।