कोंडागांव: बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत युवोदय स्वयं सेवकों ने कोंडागांव जिले के विभिन्न ग्रामों में चलाया जागरुकता कार्यक्रम
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह मुक्त कोंडागांव अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 8 मई को जिला प्रशासन के साथ मिलकर यूवोदय कोंडानार चैंप्स स्वयंसेवकों ने जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शंकरपुर, कोर्रा बड़गांव एवम अन्य ग्रामों में बाल विवाह मुक्ति हेतु जागरूकता रैली निकाली।