स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश, घर-घर विजिट रिकॉर्ड का होगा विश्लेषण
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक से पहले कलेक्टर ने आंगनबाड़ी बच्चों को ओआरएस पिलाकर ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन’ का शुभारंभ किया। उन्होंने आशा और एएनएम को घर-घर विजिट का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज कर सेक्टर मीटिंग में लाने के निर्देश दिए। BCMO स्तर पर रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने लाडो प्रोत्साहन और जननी सुरक्षा योजना में 90% लक्ष्य हासिल करने तथा छुट्टी के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होने के निर्देश दिए। बैठक में HPV टीकाकरण, ‘मां’ योजना और आभा आईडी की भी समीक्षा हुई।
#HealthCommitteeMeeting #StopDiarrhoeaCampaign #ORSCampaign #HPVVaccination