हरिद्वार: बारिश से जलमग्न हुई ज्वालापुर बाजार की सड़कें, कई दुकानों में घुसा पानी
सोमवार को हुई कई घंटे की बारिश के बाद ज्वालापुर के बाजारों में सड़कें नदी बन गईं। बारिश का पानी कई दुकानों के अंदर घुस गया, वहीं कई गोदामों में बारिश का पानी भरने से व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। सड़कों पर हुए जलभराव में ट्यूब के सहारे बच्चे तैरते दिखाई दिए। कई घंटों तक जलभराव होने के चलते लोगों को दिन भर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।