हरिद्वार: भूपतवाला में शिव गली में आया जंगली हाथी, तोड़ी दीवार, लोगों में दहशत
भूपतवाला स्थित शिव गली में पहुंचे जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। घटना सोमवार सुबह 3 बजे के करीब की है। राजाजी टाईगर रिजर्व के जंगलों से आए हाथी ने एक दीवार भी तोड़ दी। दीवार टूटने की आवाज पर जागे लोगों ने वन विभाग को सूचना दी और गश्त बढ़ाने की मांग की। गलियों में घूमते जंगली हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।