हरिद्वार: कांवड़ मेले के मद्देनजर रूट डायवर्जन प्लान हुआ लागू, लगातार खुलेगा हरिद्वार से एग्जिट व यूपी के अनुसार इनकमिंग होगा
कांवड मेले के मध्य नजर आज से पुलिस प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन प्लान लागू हो गया है। डायवर्जन प्लान के अनुसार हाईवे पर हरिद्वार से एग्जिट यानी जाने वाले वाहनों का रास्ता खुला रहेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन आज अपना प्लान जारी करेगा और उसी के अनुसार हरिद्वार में वाहनों की इनकमिंग होगी। इसके अलावा कांवड़ पटरी से रास्ते से ही कांवड़ियों को निकाला जाएगा।