हरिद्वार: सावन की झमाझम बारिश के साथ कावड मेले की विधिवत शुरुआत, DM - SSP ने हरकीपौड़ी पहुंचकर किया गंगा पूजन
पवित्र सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही सोमवार से कांवड़ मेला शुरू हो गया। हरकीपौड़ी पहुंचे DM धीराज सिंह गर्बयाल और SSP परमेंद्र डोभाल ने हरकीपौड़ी पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच गंगा पूजन किया। पूरे मेला क्षेत्र को 14 सुपर जोन, 32 जोन और 132 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। अस्थाई अस्पताल और शौचालय भी बनाए गए हैं।