हरिद्वार: बैरागी कैंप के पास गंगा में बहा शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति, SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
हरिद्वार में आज बैरागी कैंप के पास शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति गंगा में बह गया। कांवड की ड्यूटी में तैनात SDRF के जवानों ने बहते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दे कि कांवड़ मेले के चलते गंगा घाटों पर SDRF की टीमें तैनात की गई है। बैरागी कैंप में टीम इंचार्ज दीपक मेहता के साथ जवान रमेश भट्ट, विजय खरोला और दिनेश ने डूबते व्यक्ति को बचाया है।