हरिद्वार: शंकराचार्य चौक के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर 50 रुपए के नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
कांवड मेले की शुरुआत में ही आस्था के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे एक कांवड़िए ने अपनी कांवड़ 50 रुपए के नोटों से सजाई है। शंकराचार्य चौक के पास पहुंचे कांवड़िए का कहना है कि पिछले साल के कांवड़ मेले में 20 रुपए के नोटों से उसने अपनी कांवड़ सजाई थी। कुल 55 हजार रुपए से सजाई गई यह कांवड़ लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी है।