गुमला: टांगीनाथ धाम से लौटते समय, पेड़ से गिरकर युवक की मौत
Gumla, Gumla | Aug 18, 2026 पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत डोबाबीरा निवासी 27 वर्षीय अर्जुन बड़ाईक की मंगलवार की शाम पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोबी के समीप हुई। रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद चिकित्सकों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कुसुम का फूल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था।