अथमलगोला: अथमलगोला में 8.8 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पटना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 नवंबर की रात अथमलगोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 8.8 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।