अनूपपुर को मिले तीन नए उप पुलिस अधीक्षक, पुष्पराजगढ़ एसडीओपी नवीन तिवारी का भोपाल तबादला
अनूपपुर जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। जिले को तीन नए उप पुलिस अधीक्षक मिले हैं, जबकि पुष्पराजगढ़ एसडीओपी नवीन तिवारी का स्थानांतरण भोपाल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमान सिंह टेकाम को उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनूपपुर, सुजीत कुमार कड़वे को एसडीओपी अनूपपुर और दीपक सिंह मरावी को एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नियुक्त किया गया है।
वहीं, पुष्पराजगढ़ एसडीओपी के पद पर कार्यरत नवीन तिवारी का स्थानांतरण भोपाल किया गया है।
#bsp24news
#anuppur
#pushprajgarh