घाटमपुर: चोरों ने नलकूप को बनाया निशाना, छत के रास्ते दाखिल होकर क़ीमती उपकरण लेकर फरार
बेंदा गांव में बेखौफ चोरों ने एक किसान के नलकूप को तीसरी बार निशाना बनाया सुबह खेत पहुंचे किसान गुरुचरण ने सामान गायब देखा तो पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। किसान का आरोप है कि पहले की चोरियों का भी खुलासा नहीं हुआ, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द कार्रवाई की मांग की है।