मांट: पुलिस ने चोरी की बाइक समेत शातिर चोर को पकड़ा
Mat, Mathura | Sep 7, 2026 थाना जैत पुलिस के थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि रविवार देर रात पारसमणि अस्पताल के पास टोनी के चाय के खोखे के बगल से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ और जांच में उसके पास से चोरी की बजाज पल्सर बाइक बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी लोकेश निवासी नगला खोह (थाना खोह, जिला डीग, राजस्थान) का रहने वाला है।