फलोदी प्रवास के दौरान जगह-जगह हुआ शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत
फलोदी। शिव विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी के फलोदी जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। विशेष रूप से विभिन्न समुदायों और हर वर्ग के लोगों द्वारा भाटी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
प्रवास के दौरान एक शोरूम के उद्घाटन समारोह में विधायक भाटी का सहज और संवेदनशील व्यवहार चर्चा का विषय बना। उद्घाटन के अवसर पर उनके पास खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति को उन्होंने सम्मानपूर्वक आगे बुलाया और उन्हीं से फीता कटवाकर शोरूम का शुभारंभ करवाया।
विधायक भाटी के इस सहज भाव ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बुजुर्ग के प्रति सम्मान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की उनकी भावना की लोगों ने सराहना की।
Ravindra Singh Bhati