गिद्धौर: मचैनियां मोड़ के पास बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल
थाना क्षेत्र के गांगपुर मचैनियां मोड़ के समीप बुधवार को बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हजारीबाग के ओकनी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। माता-पिता के निधन के बाद दीपक अपनी बहन के साथ इचाक गांव में रहता है। बुधवार को वह किसी निजी काम से गांगपुर जा रहा था। इसी दौरान मचैनियां मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई।