निज़ामाबाद: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, कार पलटने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार के दिन हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सुबह ग्यारह बजे सामने आया है यू पी नेडा की टीम द्वारा जारी फुटेज में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटती दिखाई दे रही है प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है