हज़ारीबाग: गिद्दी में लेवी वसूली करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, ₹40 हजार बरामद
गिद्दी पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह से जुड़े सक्रिय सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों कोयला कारोबारियों से लेवी व रंगदारी वसूलने गिद्दी क्षेत्र पहुंचे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने टोंगी-गिद्दी मेन रोड के पास घेराबंदी कर काले रंग की पल्सर बाइक से जा रहे मन्नु कुमार साव और अविनाश कुमार को पकड़ा।