उरई: माधौगढ़ थाना क्षेत्र में व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, व्यक्ति की हुई मौत व मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Jan 19, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक व्यक्ति के परिजन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति बाजार करने के बाद सामान लेकर शाम को घर लौट रहे थे। तभी व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और जांच के बाद चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।