उरई: बढ़ती ठंड के कारण डीएम ने जिले में 8 तक के सभी स्कूलों को 19 तारीख तक बंद करने के दिए आदेश
Orai, Jalaun | Jan 18, 2024 जिले में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिला अधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज कक्षा आठ तक के समस्त स्कूल में बच्चों की छुट्टी का आदेश दिया। वहीं जिलाधिकारी ने आदेश में कहा कि दिनांक 18 व 19 को कक्षा आठ तक के समस्त स्कूल बच्चों के लिए बंद रहेंगे जबकि स्कूल स्टाफ सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच में कार्य कर सकते हैं।