उरई: जिले में कड़ाके की ठंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5 डिग्री से नीचे तापमान गिरने पर प्रशासन ने कई जगहों पर किया अलाव का इंतजाम
Orai, Jalaun | Jan 19, 2024 जनपद जालौन में कड़ाके की ठंड के चलते नया रिकॉर्ड बना है. जिले में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है. जिसको देखकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आया और जिला प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की. जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिल सके.