उरई: मोहल्ला पटेल नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
Orai, Jalaun | Jan 18, 2024 शहर के मोहल्ला पटेल नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर एक विवाहिता का शव लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों व उसके पति पर मारपीट करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।