उरई: ग्राम कुसमी में अज्ञात चोर ने घर में घुसकर की चोरी नगद रुपए व सोने चांदी के जेवर लेकर हुआ फरार।
Orai, Jalaun | Jan 18, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमी निवासी संतलाल के घर में मंगलवार की रात छत के रास्ते से चोर दाखिल हो गए। कड़ाके की सर्दी में घर के लोग रजाई में गहरी नींद में सो रहे थे, इस वजह से किसी को भी चोरों की आहट महसूस नहीं हुई। भीतर वाले कमरे में रखी संदूक का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 30 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी करने के बाद चोर फरार हो गाया,पुलिस ने अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।