धरमपुरी: धामनोद के शासकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम आयोजित
धामनोद के शासकीय महाविद्यालय में मंगलवार दोपहर 3;00 नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन, एनसीसी इकाई और विद्यार्थियों ने मिलकर यह जनजागरूकता संदेश दिया।यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों, अस्पताल और संजय नगर होते हुए वापस महाविद्यालय तक पहुंची।