धरमपुरी: डी प्रांगण में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया, विधायक समेत कई लोग शामिल हुए, बिरसा मुंडा की रंगोली बनी
मंडी प्रांगण में 150 वा जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मंडी प्रांगण में विशाल मंच बनाया गया। जहां आसपास के क्षेत्र के समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक कालू सिंह ठाकुर भी पहुंचे जहां उनके द्वारा, समाज के महान क्रान्तिवीर बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला।