बीरपुर: डीहपर व जगदर में आवास प्लस सूची के अनुमोदन को लेकर हुई ग्राम सभा
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची के ग्राम सभा से अनुमोदन को लेकर शनिवार को दोपहर करीब दो बजे डीहपर एवं जगदर पंचायत में ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुकों के नाम ग्रामीणों के बीच पढ़कर सुनाए गए। साथ ही सूची में शामिल लाभुकों की पात्रता के सत्यापन और सूची के अनुमोदन को लेकर चर्चा की गई।